
बलौदाबाजा . कोतवाली थाना में पदस्थ आरक्षक मिलनसार की सड़क हादसे में मौत हो गई। जवान मार्निंग वॉक पर निकला था। तभी एक अज्ञात वाहन ने आरक्षक को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई।
बता दे की यह घटना भाटापारा के ग्राम राजाढार पेट्रोल पंप के पास की है। हादसे की सूचना के बाद भाटापारा ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
वहीं मिलनसार आरक्षक की मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। एसपी आई के एलेसेला ने आकस्मिक निधन पर शोक जताया है।



