इंटरनेट पर XXX पोर्न वीडियो अपलोड करने वाली है छत्तीसगढ़ के इस जगह की, नहीं जानते होंगे आप

पोर्न वीडियो इंटरनेट पर अपलोड करने मामले में गिरफ्तार एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ का असली नाम वंदना तिवारी है और उनका जन्म मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छत्तीसगढ़ के चिरमिरी गांव में हुआ है। गहना को शुरू से ही अभिनय और मॉडलिंग में रुचि थी। उन्होंने साल 2012 में मिस एशिया बिकिनी का खिताब भी अपने नाम किया है। गहना ने कई विज्ञापनों के साथ ही हिंदी और तेलुगु सिनेमा में अपनी प्रतिभा दिखाई है।
साल 2020 में गहना वशिष्ठ उस समय सुर्खियों में आईं जब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। गहना ने इस वीडियो में अपनी कमर के नीचे तिरंगा लपेटा हुआ था और इसी के साथ वो काफी इरॉटिक अंदाज में पोज दे रही थीं। ये वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर काफी खलबली मच गई थी। जिसके बाद मुंबई में कुछ लोगों ने गहना के साथ मारपीट भी की थी।
Read Also – जाने कौन है वो एक्ट्रेस जिस पर लगा पोर्न XXX वीडियो इंटरनेट पर अपलोड करने का आरोप, चौंक जाओगे आप
गहना वशिष्ठ शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से बीमार हो गई थीं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। गहना कई घंटों से लगातार बिना कुछ खाए- पीए शूटिंग कर रही थीं। जिसके चलते वो बेहोश हो गईं और उनकी स्थिति काफी गंभीर हो गई। गहना कई दिनों तक अस्पताल में बेहोश रही थीं। डॉक्टरों का कहना था कि उन्हें इलाज मिलने में कुछ मिनट की देरी हो जाती तो उनका बचना मुश्किल था।
Read Also – पोर्न फिल्मों की शूटिंग एवं उसे इंटरनेट पर अपलोड करने के आरोप में मुंबई से ये एक्ट्रेस गिरफ्तार
गौरतलब है कि गहना ऑल्ट बालाजी की बेव सीरीज दी बात में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने स्टार प्लस के धारावाहिक में काम किया था। गहना वशिष्ठ अब तक करीब 70-80 विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं। साथ ही 30 साउथ की फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने बड़े पर्दे पर क्रिकेट वर्ल्डकप 2015 में योगराज सिंह और अतुल वासन के एक शो को भी होस्ट किया था। उनके इस शो को फैंस का भरपूर प्यार भी मिला था।




