जरा हटके

मंदिर में घुसा चोर, पहले किया देवी देवता को प्रणाम फिर नातदेवता की मूर्ति लेकर हुवा चंपत, वीडियो वायरल

मेरठ के एक मंदिर में चोर ने बड़े ही ‘भक्ति-भाव’ से चोरी की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. चोर पहले मंदिर में घुसा, फिर देवी-देवताओं की मूर्तियों को प्रणाम किया. इधर–उधर देखा और फिर आखिर में नाग देवता की मूर्ति को अपने झोले में डालकर फरार हो गया. उसकी ये हरकत मंदिर में लगे CCTV में कैद हो गई. नागदेवता की मूर्ति तांबे की बनी थी. घटना मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र के अब्दुल्लापुर की है.

मंगलवार को जब लोग पूजा के लिए पहुंचे तो उन्हें मूर्ति गायब मिली, जिसके बाद फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी गई.  पुलिस का कहना है की इस मामले की अभी कोई तहरीर नहीं आई है. लेकिन वीडियो का संज्ञान लेते हुए चोर की तलाश की जा रही है. जल्द ही चोर को पकड़ लिया जायेगा.

Related Articles

Back to top button