
बीजापुर के जंगलों से सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने चार माओवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार माओवादियों पर आरोप है कि उन्होंने कुछ दिनों पहले एक निजी सुमो वाहन में बम लगाकर उसे उड़ाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चार माओवादी लिंगागिरी के जंगलों से गिरफ्तार किए गए हैं।
Read Also – हाथियों के दल ने पहाडी पर जमाया डेरा, धवलपुर के तरफ आने की लोकेशन से ग्रामीणों में दहशत
बताया जा रहा है कि थाना बासागुड़ा, सीआरपीएफ, कोबरा 204 और एसटीएफ की एक सयुंक्त टीम ने चारो माओवादियों को जंगल से गिरफ्तार किया है। चारों नक्सियों पर आरोप है कि कुछ दिनों पहले निजी वाहन में बम विस्फोट की घटना में ये शामिल थे। पुलिस अब उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही कर रही है।




