छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। तेज हवाओं के साथ प्रदेश के कई इलाकों में फिर से ठंड बढ़ गई है। वहीं कई जिलों में देर रात तक बारिश हुई। मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर से लगे आसपास के गांवों में बारिश हुई। जिसके चलते तापमान में कमी आई है।
read also – सांसद सुनील सोनी ने छत्तीसगढ़ के ढाई करोड़ जनता का किया अपमान माफी मांगे भाजपा
इधर पत्थलगांव में देर रात से बारिश हो रही है। बारिश के चलते सब्जी की फसल को भारी नुकसान हुआ है। वहीं घरजियाबथान, तमता सहित कई जगहों पर खुले में पड़े सैकड़ों क्विंटल धान के खराब होने की आशंका बढ़ गई है।
read also – महासमुंद – महादेवघाट में भीषण हादसा, अनियंत्रित पिकउप पलटने से 20 लोग घायल, फिंगेश्वर के हैं ग्रामीण
मंगलवार को दोपहर से बदले मौसम के मिजाज के चलते आज सुबह हल्की ठंड का एहसास हुआ। आज सुबह से आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग की माने तो कई जगहों में हल्की बारिश के आसार है।




