बस्तर जिले के मालेवाही में नक्सलियों ने एक बार फिर अपने नापाक इरादों को अंजाम दिया है। बता दें कि नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे 8 वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। लेकिन इस दौरान उन्होंने श्रमिकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
read also – मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखा पत्र
मिली जानकारी के मुताबिक मालेवाही थाना क्षेत्र के कचेनार में सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है। मंगलवार शाम सड़क निर्माण में लगे कर्मचारी वापस लौट रहे थे, इसी बीच नक्सलियों ने बीच में ही उनका रास्ता रोक लिया और वाहनों को आग के हवाले कर दिया।




