inh24छत्तीसगढ़

हाथियों के दल ने पहाडी पर जमाया डेरा, धवलपुर के तरफ आने की लोकेशन से ग्रामीणों में दहशत

गिरिश गुप्ता गरियाबंद मैनपुर इलाके में हाथियों के दल बडी संख्या में पहुची हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक लगभग 20-25 हाथियों का दल सेमरा बीट के कक्ष क्रमांक 754-755 पहाडी में कल देर रात तक डेरा डाले हुए थे जो आज समाचार लिखे जाने तक पहाडी के नीचले हिस्से की तरफ बढ रहे है।

हाथियों का दल धवलपुर वन परिक्षेत्र के तरफ बढने की जानकारी लगते ही वनमंडलाधिकारी गरियाबंद मंयक अग्रवाल के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी धवलपुर राजेन्द्र प्रसाद सोरी के नेतृत्व में वन विभाग का पुरा अमला पहाडी के चारो तरफ और आसपास के गांव में पुरी तरह मुस्तैद हो गये है। सुबह से देर शाम तक वन विभाग का अमला लगातार हाथी प्रभावित ग्रामो में पहुचकर लोगो को मुनादी के माध्यम से जंगल की तरफ नही जाने की अपील कर रहे है, ग्राम चिंदाभाठा, कामेपुर, घटौद, में वन परिक्षेत्र अधिकारी व वन विभाग का अमला ग्रामीणों को हाथियों से बचाव की जानकारी दे रहे है।

20-25 हाथियों का दल है मौजूद

लंबे समय के बाद एक बार फिर हाथियों के दल ने क्षेत्र के जंगल में अपना उपस्थिति दर्ज कराया है, जिसमें 20-25 की संख्या में हाथियों का दल है, और तीन से चार नन्हे शावक बताये जा रहे है, इस बार हाथियों के पहाडी क्षेत्र में पहुचने से बडी संख्या में सोमवार को आसपास ग्राम के युवा व ग्रामीण पहाडी में पहुचकर हाथियों की तश्वीर अपने मोबाईल कैमरे में कैद करते रहे, यह काफी खतरनाक साबित हो सकता है इसलिए वन विभाग के अधिकारियाें को काफी मशक्कत करनी पड रही है, और लोगो को जंगल के तरफ खासकर हाथी वाले ईलाके में नही जाने की अपील किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button