inh24छत्तीसगढ़

किसानों को 2800 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा धान की कीमत, सीएम भूपेश की बड़ी घोषणा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोवर्धन पूजा के दिन किसानों के हित के लिए बड़ा बयान दिया है. सीएम भूपेश ने कहा कि चुनाव आने तक 2800 रुपए प्रति क्विंटल में धान की खरीदी होगी. भूपेश ने कहा कि पूरे देश में कहीं भी 2500 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर धान ख़रीदी नहीं हो रही है. 1900 रुपए समर्थन मूल्य का और बाक़ी अंतर की राशि राजीव गांधी किसान न्याय योजना से हम किसानों को दे रहे हैं।

Read Also – कुश के सोटे सहकर सीएम भुपेश ने की सबके लिए मंगल कामना, ग्राम जंजगिरी में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया मुख्यमंत्री ने

सीएम भूपेश ने किसानों से कहा कि पैरा को जलाना नहीं है, बल्कि पैदा गौठानों में दान करना है. छत्तीसगढ़ में 2500 से ऊपर समर्थन मूल्य में धान खरीदा जा रहा है. जबकि दूसरे राज्य में बहुत कम रेट में धान खरीदी की जा रही है. सीएम ने कहा कि आने वाले चुनाव में 2800 रुपए धान की कीमत हो जाएगी. सरकार आपकी मदद कर रही है, तो आपको भी प्रदूषण कम करना है और प्रकृति को बचाना है।

Related Articles

Back to top button