6 November 2021 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशाये, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल

6 November 2021 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशाये, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल, आज का राशिफल, टुडे राशिफल इन हिंदी 6 नवंबर 2021 Today’s Rashifal in Hindi)
मेष – आज आपको किसी बात को लेकर उलझन हो सकती है। कारोबार में मंदी होने से कुछ परेशान हो सकते हैं। किसी की कड़वी बात से मन व्यथित रहेगा। अहंकार से दूर रहं। परिवार में कलह जैसा माहौल रहेगा। सरकारी कार्यों में अटक आ सकती है। सामाजिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। कार्यस्थल पर जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी।
वृषभ – आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। रूकी हुई रकम वापस मिल सकती है। सहयोगियों की मदद से आपको धन लाभ होगा।वैवाहिक सम्बन्धों में प्रेम भाव बढ़ेगा। आपके परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद। आमदनी में निरन्तरता बनी रहेगी। कारोबार में बड़े सौदे हो सकते हैं। दूसरों की मदद करने के लिये आप प्रयासरत रहेंगे। संतान पक्ष से लाभ होगा।
Read Also – भाई दूज पर जानिए पूजा विधि, इस विधि से लगाइये अपने भाई को तिलक, पूजा सामग्री
मिथुन – मित्रों के साथ आज घूमने जा सकते हैं। युवाओं को नौकरी मिलेगी। दफ्तर में बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। आप सकारात्मक रहेंगे। आर्थिक स्थिति में बदलाव होगा। सोच समझकर खर्च करें। वाहन सावधानी से चलाएं। अफसरों से मुलाकात की सम्भावना बन रही है। कर्ज चुका सकते हैं। बड़ा लाभ होगा।
कर्क – आज का दिन शानदार रहेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में कामयाबी मिलेगी। आपकी सराहना होगी। पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है। मित्रों के सहयोग से आपके काम बनेंगे। मीडिया और कला से जुड़े लोगों का दिन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। माता-पिता की सेवा करें।
सिंह – आज आपका दिन सामान्य रहेगा। रूके हुए कार्य आसानी से पूरे हो सकते हैं। तनाव में कमी आएगी। मानसिक शान्ति का अनुभव करेंगे। अपनी दिनचर्या में बदलाव करें। योग-व्यायाम को अपनाएं। जरूरी कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। हृदय संबंधी रोग उभर सकता है। खर्च ज्यादा होगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा।
कन्या – परिवार के लोग जरूरी मुद्दों पर आपसे सलाह लेंगे। कारोबार को आगे बढ़ाने का प्लान तैयार करेंगे। सार्वजनिक जीवन में आपका सम्मान होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नया काम शुरू करने के लिये दिन बहुत अच्छा है। परिवार के प्रति आप काफी जिम्मेदार रहेंगे। रिश्ते की सूचना मिल सकती है।परिवार या रिश्तेदारों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे।
Read Also – 6 November 2021 – जानिए आज का शुभ अशुभ समय, आज का पंचांग और चौघड़िया, आज है भाई दूज, जानें शुभ मुहूर्त शुभ मुहूर्त
तुला – आज का दिन सुखद रहेगा। रिश्तेदारों से मेल मिलाप करेंगे। सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कर्ज न दें। ऋण की रकम वापस लौटा सकते हैं। तनाव कम होगा। आपको कार्य में अपार सफलता मिलेगी।वैवाहिक सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। खर्च सावधानी से करें।
वृश्चिक – बीते कुछ दिनों से चल रहा तनाव कम होगा। किसी रिश्तेदार के यहां से दुखद सूचना मिलेगी। कर्मचारियों के साथ मतभेद दूर होंगे। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। आपके कौशल से कई लोगों के काम पूरे होंगे। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। लाइफ पार्टनर के साथ रोमांटिक समय का आनन्द लेंगे।
धनु – आज किसी धोखेबाजी का शिकार हो सकते हैं। दफ्तर में किसी से विवाद हो सकता है। तनाव बढ़ेगा। क्रोध को नियंत्रित करने का प्रयास करें। वाणी पर संयम रखें। छात्रों को लाभ होगा। परिवार का वातावरण भी कुछ तनाव भरा रहेगा। व्यय ज्यादा होगा। मन अशांत रहेगा। प्रभु की आराधना करें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।
मकर – आज भाग्य का साथ मिलेगा। आपके रूके हुए कार्य पूरे होंगे। उधार की रकम वापस मिल सकती है। सम्मान प्राप्त होगा। कारोबार स्थिरता रहेगी। नए कार्य को शुरू कर सकते हैं। परिवार में धार्मिक आयोजन होंगे। रिश्तेदारों से मेल मिलाप होगा। मित्रों के साथ समय बिता सकते हैं। आज का दिन सुखद साबित होगा। व्यवहार में मधुरता रहेगी।
कुंभ – कार्यस्थल पर किसी के साथ विवाद होने की आशंका है। परिवार के लोगों से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। अदालती मामलों को लेकर सतर्क रहें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। साझेदारों पर नजर रखें। नौकरी में बड़ी जिम्मेदारी को समय पर पूरा कर पाने में असफल हो सकते हैं। अनजान लोगों से सावधान रहें। जोखिम न लें। सेहत ठीक रहेगी।
मीन – आज का दिन सुखद रहेगा। दफ्तर में सहयोगियों से मदद मिलेगी। नवविवाहित घूमने जा सकते हैं। दिनचर्या प्रभावित रहेगी। शारीरिक दर्द से पीड़ित हो सकते हैं। खर्च करते समय सावधानी रखें। अपने दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। धार्मिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। खानपान को नियंत्रित रखें। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।



