inh24छत्तीसगढ़
Trending

CGBSE 10th 12th Result 2020 – इस महीने में हो सकते हैं जारी, जानिए कैसे देख सकेंगे रिजल्ट

छत्‍तीसगढ़ माध्‍यमि‍क शिक्षा मंडल (CGBSE) की 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट जल्द घोषित किए जाएंगे। CGBSE से मिले संकेतों के मुताबिक रिजल्ट जून के दूसरे या तीसरे सप्ताह में घोषित किया जा सकता है।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्‍य में कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन के लागू होने से पहले ही बोर्ड परीक्षाएं संपन्‍न चुकी थीं, ऐसे में अब बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तैयारी में हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षार्थी छत्‍तीसगढ़ माध्‍यमि‍क शिक्षा मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जारी किया जाएगा।

गौरतलब है कि छत्‍तीसगढ़ माध्‍यमि‍क शिक्षा मंडल (CGBSE) की ओर से अभी रिजल्ट के जारी होने की तारीख को लेकर कोई अधिकृत घोषणा नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन का काम पूरा हो चुका है। माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने कहा ने कहा है कि मूल्यांकन कार्य के बाद अब रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। अनुमान है कि जून के दूसरे या तीसरे सप्ताह में रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे।

संभावना है कि छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के परिणाम एक साथ जारी कर सकते हैं लेकिन कोरोना संक्रमण के मद्देनजर रिजल्ट ऑनलाइन ही घोषित किए जाएंगे। आपको बता दें कि जिन विषयों की परीक्षा नहीं हुई उनमें छात्रों को स्कूल की सालाना गतिविधि और आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर बोनस अंक दिए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button