छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां कीटनाशक पीने की वजह से श्री राम अस्पताल में भर्ती कराई गई युवती के पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री के साथ बलात्कार किया गया है।
युवती के पिता ने अपने आरोप में एक पत्र दिया है जिसे लेकर पिता का कहना है कि उसे यह खत युवती ने लिख कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार युवती की बेहोशी की हालत में है। पुलिस युवती बयान का बयान लेने की कोशिश कर रही है पर युवती बेहोशी की हालत में है इस वजह से बयान नहीं हो पाया है।
पुलिस ने इस मामले में MLC कराने का फ़ैसला किया है। पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी के साथ दो वार्ड बॉय ने मिलकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को लगातार बेहोश रखा जा रहा था। वहीं मामले में पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है। पुरे मामले में अस्पताल प्रबंधन पर पिता ने है कि प्रबंधन मामले को दबाने में जुटी हुई है।
बिलासपुर शहर के अस्पताल में इस घटना का घटित होना शहर के कानून व्यवस्था की पोल खोल रहा है। दरिंदो ने मासूम युवती की बेहोशी का फायदा उठाकर इस घटना को अंजाम देना बताया जा रहा है। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।




