चोरों ने एक साथ आधा दर्जन दुकानों में नगदी समेत लाखों की चोरी की, जांच में जुटी पुलिस… |

CG Crime: बिलासपुर। बिलासपुर में शुक्रवार की रात चोरों ने एक साथ आधा दर्जन दुकानों में धावा बोल दिया और गल्ले से नगदी समेत लाखों रुपए का माल पार कर दिया है। सत्यम चौक में मेन रोड स्थित टाइटन शो रूम, मान्यवर रेडीमेड के साथ ही बुधवारी बाजार के मेडिकल स्टोर और शनिचरी बाजार की दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया।
CG Crime: एक साथ हुई चोरी की घटना से पुलिस की नींद उड़ गई है। पुलिस की टीम इन मामलों की जांच कर रही है। सिविल लाइन थाने से महज कुछ दूर स्थित सत्यम चौक से लेकर अग्रसेन चौक जाने वाली मेन रोड में वर्ल्ड ऑफ टाइटन के नाम से घड़ी का शो रूम है।
read more- राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से ब्रिटिश डिप्टी हाईकमिश्नर ने की सौजन्य भेंट
CG Crime: उसके बाजू में ही कमलेश ट्रेडर्स और मान्यवर रेडीमेड शॉप भी है। शुक्रवार की देर रात चोरों ने यहां चार दुकानों को निशाना बनाया। छत और दुकान के पीछे के रास्ते से घुसे चोरों ने इन चारों दुकानों के गल्ले में रखे नगदी पैसों को चोरी किया है। चोरी गई पैसों का दुकान संचालक हिसाब बना रहे हैं।
CG Crime: कहा जा रहा है कि चोरों ने 10 से 15 लाख रुपए चोरी किया है। शुक्रवार की रात पुलिस शहर के चौक-चौराहों पर सरप्राइज चेकिंग कर रही थी। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। देर रात करीब 11. 30 बजे तक पुलिस अफसर व जवान शहर के चौ-चौराहों पर तैनात थे।
read more- CG News: अवैध शराब पिलाने और चखना सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई…
CG Crime: वहीं, सिविल लाइन टीआई प्रदीप आर्या खुद अपने इलाके में पूरी रात गश्त कर रहे थे। फिर भी चोरों ने मेन रोड की दुकान को निशाना बनाया और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।



