देश में डोमेस्टिक फ्लाइट्स (Domestic Flights Services) के शुरू होने और क्वारंटाइन की शर्तों को लेकर कई राज्यों में उहापोह की स्थिति बनी हुई है। यही कारण है कि अब प्राइवेट सेक्टर की विमान कंपनी GoAir 1 जून के लिए बुकिंग ले रही है।
आपको बता दें कि वाडिया ग्रुप की यह किफायती विमान कंपनी 1 जून से घरेलू रूटों पर उड़ान भरेगी। इधर महाराष्ट्र और तमिलनाडु ने पहले ही कह दिया है कि वो 31 मई तक अपने राज्य में डोमेस्टिक फ्लाइट्स नहीं शुरू करना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल सुपर साइक्लोन ‘अम्फान’ की वजह से फ्लाइट्स सेवाएं देर से शुरू करने के पक्ष में है।
वहीं इस मामले में कर्नाटक, पंजाब, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, असम, केरल, जम्मू-कश्मीर और छत्तीसगढ़ ने कहा है कि वो डोमेस्टिक फ्लाइट्स से आने वाले लोगों के लिए क्वारंटाइन अनिवार्य करेंगे। इसके लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कल नागरिक उड्डयन मंत्री को पत्र भी लिखा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गो एयर ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा, ‘हम सभी राज्यों और उनके एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स एक्सेप्टेंस और पैसेंजर्स के लिए शर्तों के बारे में स्पष्टता चाहते हैं. जब तक ये बातें स्पष्ट नहीं हो जाती है, तब तक हम अपने पैसेंजर्स को टिकट सेल नहीं करेंगे. अगर 25 मई से 31 मई के बीच इन राज्यों से कोई स्पष्ट जानकारी मिलती है तो हम तुरंत टिकट सेल करना शुरू करेंगे.’
बताया जा रहा है कि विमान कंपनी ने कहा कि 1 जून से सभी रूट्स के लिए हमने टिकटों की बिक्री शुरू कर दी है. इसके लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं. हमारे पास कोविड-19 के मद्देनजर सुरक्षा और सफाई को लेकर डीजीसीए की गाइडलाइंस के आधार पर पूरी तैयारी है।




