दुर्ग जिले में बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई है। घटना में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना दुर्ग बालोद रोड़ के अंडा थाना क्षेत्र की है।
Read Also – साइकिल से आया चोर और ले उड़ा 17 लाख का माल घर से, रायपुर पुलिस ने किया खुलासा
मिली जानकारी के मुताबिक ये घटना शनिवार की देर रात कुथरेल गांव की है। बाइक सवार महेश कुमार अपने दोस्त यावेंद्र बंजारे के साथ ड्यूटी खत्म कर रात में अपने घर देवरी आ रहा था, उसी दौरान सामने से बालोद की ओर से आ रही एक बाइक जिसमे रामचंद्र निर्मलकर बैंक कर्मी अपने साथी अजय सोनी के साथ दुर्ग की ओर आ रहे थे, उसी दौरान कुथरेल के पास दोनों मोटरसाइकिल आपस में टक्करा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही 3 की मौत हो गई। वहीं इस घटना में एक गंभीर हो गया जिसे जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया। अंडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
Read Also – भाई के पैसे पर डोली नियत तो अपने ही लूट की गढ़ी झूठी कहानी, पुलिस ने की सख्ती तो खुला राज
घटना में मृतकों में मृतक के नाम महेश कुमार 24 देवरी कंचादुर, यागेन्द्र बंजारे 23 देवरी कंचादुर, अजय सोनी 48 ब्राम्हण पारा धमधा निवासी है। घायल रामचंद्र निर्मलकर 48 वर्षीय कोडिया नंदिनी निवासी का इलाज जारी है।




