अक्सर चोर छिपकर बाईक या कार में चोरी की घटना को अंजाम दिया करते है पर रायपुर में अनोखा चोर पकड़ में आया है जो साइकिल में आया और १७ लाख का माल ले उड़ा। पुलिस ने चोर को दुर्ग अमलेश्वर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी के जेवरात और नगदी भी जब्त कर ली गयी है। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के खुशालपुर का है।
Read Also – भाई के पैसे पर डोली नियत तो अपने ही लूट की गढ़ी झूठी कहानी, पुलिस ने की सख्ती तो खुला राज
बता दें कि बिजली विभाग के पूर्व सेक्सन अधिकारी अपने परिवार के साथ सरोना स्थित अपनी बेटी के यहां गये हुये थे अगले दिन जब वो अपने घर कुशालपुर लौटे तो घर के चैनल गेट में लगा ताला टूटा हुआ था। आलमारी का लाॅकर टुटा हुआ था और उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात, नगदी गायब थे। मामले में पीड़ित ने इसकी शिकायत पुरानी बस्ती थाने में दर्ज करायी थी।
Read Also – मछली पालन के नाम पर हो रही ऐसे ठगी, विभाग ने किया ठगी से बचने अलर्ट जारी
शिकायत मिलने के बाद एसएसपी अजय यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुये एडिशनल एसपी लखन पटले और क्राईम एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी को जांच के आदेश दिये। पुलिस और सायबर टीम की मदद से जांच शुरू की गयी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कुछ दिनों पहले ही दुर्ग अमलेश्वर निवासी वियज शर्मा चोरी के वारदातों में जेल जा कर आ चुका है।
Read Also – इन गलतियों के चलते रद्द हो सकता है आपका ड्राइविंग लाइसेंस, लागू हो गए है नए नियम
पुलिस ने संदेह के आधार पर विजय शर्मा को गिरफ्तार कर उससे कड़ाई से पूछताछ की गयी। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसी ने ही सायकल इस चोरी की घटना को अंजाम दिया था, वारदात के बाद वो अपने घर अमलेश्वर आ गया था। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की रकम और जेवरात समेत 17 लाख का माल जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ 457, 380 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है।



