कोरबा में दिन दहाड़े हुई 95 हजार की लूट का पर्दाफाश पुलिस ने महज 7 घंटे में सुलझा लिया। दरअसल जो युवक खुद को पीडित बताकर भाई के पैसे के लूट जाने का शोर मचा रहा था, पुलिस की सख्ती के बाद उसी ने कबूल किया कि लूटेरा कोई और नहीं बल्कि वो खुद ही है। फ़र्ज़ी लूट की यह घटना आज सुबह 11:30 बजे कोतवाली थाना के मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सामने आई।
Read Also – कोरोना ब्रेकिंग – छत्तीसगढ़ में आज कुल कोरोना के 2610 नए मरीज, रायपुर में 308, जानिए अन्य जिलों का हाल
पिलिस के सामने 95 हज़ार रुपये और सोने की अंगूठी की लूट की जानकारी जैसे ही सामने आई कोरबा एस.पी.अभिषेक मीणा के निर्देश पर जिले में नाकेबंदी कर लूटेरो को पकड़ने में पुलिस टीम जुट गई थी। कोरबा CSP राहुल देव और कोतवाली टी.आई.दुर्गेश शर्मा खुद मौके पर मामले की विवेचना करने पहुचे। लूट का शिकार बने अंकित केशरवानी से पूछताछ करने पर उसने बकायदा 95 हज़ार रुपये लूट की कहानी पुलिस को बताई और घटना हक़ीक़त लगे इसके लिए उसने लुटेरों के द्वारा उसके पीठ पर हथियार टिकाने की भी जानकारी दी गई।
Read Also – मछली पालन के नाम पर हो रही ऐसे ठगी, विभाग ने किया ठगी से बचने अलर्ट जारी
दिनदहाड़े हुए लूट के इस वारदात की कहानी पुलिस को रास नहीं आई और पुलिस टीम ने जब लूट का शिकार बने अंकित से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया । उसने बताया कि मौसेरे भाई के बताए पते से पैसा मिलने के बाद उसकी नियत बदल गई और उसने लूट की कहानी बना ली।




