घटिया सोच वाले मंत्री को आप आज हटाएंगे या कल, मंत्री डहरिया के बलरामपुर रेप बयान पर रमन ने कांग्रेस पर कसा तंज, जाने पूरा मामला

बलरामपुर में आदिवासी नाबालिग से रेप के मामले को लेकर मंत्री शिव डहरिया ने विवादित बयान मामले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने ट्वीट कर तंग कर रहा है उन्होंने एक वीडियो ट्वीट कर कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस की विकृत मानसिकता देखिए! इन्हें छत्तीसगढ़ की बेटियों के साथ दरिंदगी की घटनाएं छोटी लगती है। राहुल गांधी जी बताएं क्या छत्तीसगढ़ में घट रही दुष्कर्म की घटनाएं आपके लिए भी छोटी हैं? ऐसी घटिया सोच वाले मंत्री को आप आज हटाएंगे या कल? आखिर कब होगा न्याय?