बिग बॉस शो के प्रोमो में राधे मां की झलक वाला वीडियो जारी किया था। इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि राधे मां बिग बॉस के घर में एंट्री ले रही हैं और बैकग्राउंड से उनकी आवाज में भक्तिमय म्यूजिक बज रहा है। वहीं अब ताजा मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि राधे मां सलमान खान के रिएलिटी शो की हाइयेस्ट पेड सेलिब्रिटीज में से एक हैं।
Read Also – सपना चौधरी ने स्टेज पर इस गाने में किया धमाकेदार डांस, Video ने मचाई धूम
एक रिपोर्ट के अनुसार, राधे मां को शो का हिस्सा बनने के लिए सबसे ज्यादा मेहनताना मिल रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि खुद को गॉडवुमन बताने वालीं राधे मां को शो में प्रतियोगी बनने के लिए प्रति सप्ताह 25 लाख रुपये बतौर फीस दिए जाएंगे।
राधे मां को बिग बॉस 14 का हिस्सा बनने के लिए हाइयेस्ट पेड सेलेब्स के अलावा इस सीजन की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। रिपोर्ट में दावा किया है कि राधे मां ने मेकर्स को अपने दैवीय त्रिशूल को बिग बॉस के घर के अंदर न ले जाने की बात से इनकार कर दिया है।




