आज डीजल और पेट्रोल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। बता दें कि पेट्रोल की कीमत में पिछले 11 दिनों से कोई फेरबदल नहीं हुआ है। शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपये पर स्थिर रहा, साथ ही डीजल का दाम भी 70.46 रुपये प्रति लीटर पर रहा।
आज प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत जानिए –
IOCL के वेबसाइट के अनुसार आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है।
शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 70.46 81.06
कोलकाता 73.99 82.59
मुंबई 76.86 87.74
चेन्नई 75.95 84.14
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।




