inh24मनोरंजन

डांसर सपना चौधरी के घर आया नन्हा मेहमान, दिया बेटे को जन्म

डांसर सपना चौधरी के गानों का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। अपने डांस के लिए मशहूर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसी बीच एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सपना चौधरी मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है।

Read Also – रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी सर्शत जमानत, शोविक की जमानत याचिका खारिज

साल की शुरुआत में अफवाहें थीं कि Sapna Choudhary ने अपने लंबे समय के प्रेमी वीर साहू के साथ सगाई कर ली है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार सपना चार साल से हरियाणवी गायक वीर साहू को डेट कर रही हैं। वीर हरियाणा के एक प्रसिद्ध कलाकार हैं जो कई हरियाणवी और पंजाबी गीतों में दिखाई दे चुके हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि सपना चौधरी मां बन गई हैं। 4 अक्टूबर को उन्होंने निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। वह फिलहाल अपने घर पर हैं।

Read Also – बॉलीवुड को फिर लगा झटका, अजय देवगन के भाई अनिल देवगन का निधन

सपना चौधरी के गाए गाने तेरी आंख्या का यो काजल..काफी पॉपुलर हुआ था। यूं तो सपना पहले ही देश में अपने गानों और डांस के चलते फेमस थी। लेकिन आंख्या का यो काजल ने उन्हें विदेशों में भी काफी फेमस कर दिया था। हरियाणा में स्टेज शो करने वाली डांसर ने काफी संघर्ष किया हैं। बिग बॉस में एंट्री लेने के बाद सपना की दुनिया बदली और वह रातों रात पॉपुलर हो गयी। शो से निकलने के बाद सपना को कई डांस एल्बम में डांस करने का मौका मिला। उसके बाद एक-एक कर सपना ने सक्सेस की सीढ़िया चड़ना शुरू किया, जिसके बाद उन्हें बॉलीवुड की फिल्मों में भी डांस करने का चांस मिला।

Related Articles

Back to top button