बॉलीवुड को फिर लगा झटका, अजय देवगन के भाई अनिल देवगन का निधन
बॉलीवुड के डायरेक्टर अनिल देवगन का कार्डिएक अरेस्ट से निधन हो गया है बता दे कि यह बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अजय देवगन के भाई थे. खुद अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकॉउंट के जरिये फैन्स के साझा की.
अपने भाई अनिल देवगन की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक्टर अजय देवगन ने ये दुखद खबर साझा की. उन्होंने एक फोटो शेयर की जिसमे वे कैप लगाए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. अजय ने लिखा- कल रात मैंने अपने भाई अनिल देवगन को खो दिया. उनके अचानक यूं चले जाने से हमारा पूरा परिवार टूट गया है. ADFF और मैं एक्टर की कमी को महसूस करेंगे. खास तौर पर मैं उनकी मौजूदगी को मिस करूंगा. उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ करें. कोविड-19 महामारी के चलते हम लोग पर्सनल प्रेयर मीट नहीं रख रहे हैं.
बता दें कि डायरेक्टर अनिल देवगन ने फिल्म राजू चाचा को डायरेक्ट किया था इसके साथ उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में एक निर्देशक और सह-निर्देशक के तौर पर काम किया था उन्होंने ब्लैक मेल और हाल-ए-दिल जैसी फिल्मों को भी डायरेक्ट किया था।




