inh24छत्तीसगढ़देश विदेश

देश में कोरोना संक्रमण चरम पर. पहली बार आये 55 हजार से ज्यादा मामले कुल आंकड़ा पहुंचा 16 लाख 96 हजार से ऊपर

देश में कोरोना संक्रमण चरम पर है। हालांकि भारत का रिकवरी रेट भी काफी अच्छा है पर देश में संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। देश पहली बार कोरोना वायरस के 55 हजार से ज्यादा केस सामने आये हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में आज कोरोना वायरस के 55,079 मामले सामने आए हैं और 779 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 16,96,780 हो गयी है। जिनमें 5,64,156 मामले एक्टिव हैं और 10,95,647 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं भारत में कोरोना वायरस से मारने वालों की संख्या 36,551 हो गई है।

छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां देर रात फिर कल कुल नए 74 कोरोना से पीड़ित पॉजिटीव मरीजों की पहचान की गई, जिसमें जिला रायपुर से 52, राजनांदगांव से 14, बिलासपुर से 04, बालोद व कोरिया से 02-02 है। आज पाए गए पॉजिटीव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी है। आज प्रदेश में कुल 336 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है इसके साथ प्रदेश में आज कोरोना संक्रमण की वजह से कुल 3 लोगो की मौत हुई है |

इससे पहले छत्तीसगढ़ में 230 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई थी जिसमे रायपुर जिले से 132, कोंडागांव से 23, दुर्ग से 19, राजनांदगांव से 17, महासमुंद से 9, कोरबा से 6, बलरामपुर-बस्तर व बलौदाबाजार से 4 – 4, बिलासपुर से 3, जांजगीर से 2 और दंतेवाड़ा – जशपुर -सरगुजा-सूरजपुर-कांकेर-गरियाबंद से 1-1 मरीज शामिल है. वहीं 309 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए। बुलेटिन के अनुसार आज 2 मरीजों की मौत भी हुई है. बता दें कि अब राज्य में कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 9086 है व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 2803 थे।

Related Articles

Back to top button