भारी मात्रा में नशीली दवाई जप्त, महिला और पुरुष गिरफ्तार |

कुश अग्रवाल – थाना प्रभारी सिमगा निरीक्षक ध्रुव कुमार मारकण्डेय द्वारा थाना क्षेत्र के युवाओं द्वारा नशीली दवाओं का ज्यादा व्यसन करने पर प्रभावी लगाम लगाते हुए तत्परता से कार्यवाही कर टीम तैयार किया गया।
टीम द्वारा सिविल लाइन मिनी स्टेडियम के पीछे रहने वाली आरोपियों चांदनी बंजारे पिता रामगोपाल बंजारे उम्र 30 साल एवं उनके एक साथी वरुण कुर्रे पिता पूरन कुर्रे उम्र 35 साल निवासी नवापारा सिमगा हाल मुकाम सिविल लाइन सिमगा द्वारा मिनी स्टेडियम के पास अवैध मादक पदार्थ स्पास ट्रेकन प्लस कैप्सूल बेचने हेतु रखे थे एवं ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे।

मुखबिर सूचना पर तत्काल थाना सिमगा टीम द्वारा गवाहों के समक्ष रेड कार्रवाई कर उक्त दोनों आरोपियों को रंगे हाथ अवैध मादक पदार्थ स्पास ट्रेकन प्लस कैप्सूल बेचने हेतु ग्राहक का इंतजार करते मिले।
पूछताछ करने पर दोनों द्वारा बताएं कि उनके पास अवैध मादक पदार्थ स्पास ट्रेकन प्लस कैप्सूल की पांच पत्ता प्रत्येक में 24-24 कैप्सूल एवं 6 पत्ता कटे हुए 4-4 कुल 144 नग स्पास ट्रेकन प्लस कैप्सूल कीमत ₹936 को समक्ष गवाह जब्ती किया गया आरोपी का कृत्य मन: स्वापक औषधि अधिनियम की धारा 21(B) NDPS act का घटित करना पाए जाने से आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 320/2022 धारा 20(B) NDPS ACT के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण सदर के आरोपी चांदनी बंजारे पिता रामगोपाल बंजारे उम्र 22 वर्ष निवासी सिविल लाइन मिनी स्टेडियम के पीछे सिमगा थाना सिमगा एवं आरोपी वरुण कुर्रे पिता पुरन कुर्रे उम्र 35 साल निवासी नयापारा सिमगा हाल सिविल लाइन सिमगा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
इस कार्यवाही से क्षेत्र के नवयुवकों को नशे की लत से बचाने में कारगर कार्यवाही क्षेत्रवासियों द्वारा माना जा रहा है।





