देश में कोरोना वायरस के कल ताबड़तोड़ 19610 मामले आए हैं। अब भारत में अभी तक 5 लाख 49 हजार 197 मरीज आ चुके हैं। इनमें से 2 लाख 10 हजार 880 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। जबकि 3 लाख 21 हजार 774 मरीज ठीक होकर घर वापस लौट चुके हैैं।
राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में कल 5493 लोग कोविड 19 की चपेट में आए हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में 3940, दिल्ली में 2889, कर्नाटक में 1267, तेलंगाना में 983 लोग संक्रमित हुए हैं। आंध्र प्रदेश में 813, गुजरात में 624, उत्तर प्रदेश में 598, पश्चिमी बंगाल में 572, हरियाणा में 402 मरीज संक्रमित हुए हैं।
वहीं छत्तीसगढ़ में कल राज्य में 84 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई है। इसके साथ ही 118 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। राज्य में अब कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 2694 है व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 619 है।
पिछले 24 घंटे में 384 लोगों की मौत भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में 384 लोगों की महामारी से मौत हुई है। देशभर में अभी तक 16487 लोगों की मौत हो चुकी है। 28 जून को महाराष्ट्र में 156, दिल्ली में 65, तमिलनाडु में 54, गुजरात में 19, उत्तर प्रदेश में 11 लोगों ने जान गंवाई है।




