छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – पामेड़ से लगे धर्मारम कैम्प में नक्सली फायरिंग, बड़े नक्सली ठिकाने पर हुई घटना

इंटर स्टेट कॉरिडोर पामेड़ से लगे धर्मारम कैम्प में नक्सली फायरिंग कर रहे हैं। करीब 2 घंटे से ताबड़तोड़ फायरिंग जारी रही। यह कैम्प सीआरपीएफ 196 बटालियन का है। कैम्प के अंदर से जवान जवाब देते रहे। बताया जा रहा है कि पामेड़ तक फायरिंग की आवाज़ें सुनी जा रही हैं। जवानों ने रौशनी के लिए सिग्नल पैरा बम छोड़ा जिससे फ़ोर्स को अंधेरे में नक्सलियों के लोकेशन देखने में मदद मिली। फायरिंग रात में रुक रुक होती रही।

बताया जा रहा है कि तेलांगाना को पामेड़ और बासागुड़ा होते बीजापुर को जोड़ने धर्मारम में सड़क पर पुल बनाई जा रही है। जहां सीआरपीएफ जवान तैनात हैं। यह नक्सलियों की बड़े ठिकाने वाला इलाका माना जाता है। इस घटना की पुष्टि ASP पंकज शुक्ला ने की है

Related Articles

Back to top button