inh24छत्तीसगढ़देश विदेश

देश में कोरोना वायरस 4 लाख 40 हजार, 14 हजार से ज्यादा मौतें, जानिए छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्य राज्यों का हाल

कोरोना वायरस संक्रमण देश में अपने चरम पर है। लगातार मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। देश में 22 जून को 13548 नए मामले आने के बाद अभी तक 4.40 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 14 हजार से अधिक की मौत हो चुकी है।

राज्यों की बात करें तो कोरोना वायरस के कल आये नए मामलों में कल 13548 मामले आए हैं। महाराष्ट्र में 3721, दिल्ली में 2909, तमिलनाडु में 2710, तेलंगाना में 872, उत्तर प्रदेश में 591, गुजरात में 563, आंध्र प्रदेश में 443, पश्चिमी बंगाल में 413 संक्रमित मिले हैं।

छत्तीसगढ़ की बात करें तो कल के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में 46 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है, जिसमे राजनांदगांव से 15, रायपुर से 11, कोरबा से 6, सूरजपुर से 4 , बेमेतरा, मुंगेली, जशपुर से 2-2 , कवर्धा, बिलासपुर , जांजगीर , बलरामपुर से 1- 1 मरीज शामिल है. वहीं 66 कोरोना से पीड़ित मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए। बुलेटिन के अनुसार आज एक और कोरोना मरीज की मौत हो गई।

अब देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 4,40,450 हो चुकी है। इनमें से 2,48,137 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि 1,78,247 मरीज अभी तक अस्पतालों में भर्ती है। वहीं कल रिकॉर्ड 10879 मरीज ठीक भी हुए हैं। दिल्ली में सबसे ज्यादा 3589 मरीज पिछले 24 घंटे में ठीक होकर घर लौटे हैं।

वहीं देश में अभी तक 14 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटे में 312 लोगों ने दम तोड़ा है। अभी तक महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 6283, दिल्ली में 2233, गुजरात में 1685, तमिलनाडु में 794 लोगों की मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button