छत्तीसगढ़

राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या, छग में फिर फटा कोरोना बम, 29 नए मरीजों संख्या पहुंची इतनी

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 27 नये मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस 400 से ज्यादा हो गये हैं। एक ही दिन में सबसे ज्यादा 9 नये मरीज बिलासपुर से आये हैं। वहीं रायपुर में भी तीन नये कोरोना मरीज की पहचान हुई है।

इधर राजधानी रायपुर में भी लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रविवार को तीन नये मरीज मिलने के बाद आज 3 नये केस सामने आये हैं।बिलासपुर में 9 नये मरीज के अलावे जशपुर से भी 9 मरीज सामने आये हैं।

वहीं रायगढ़ में 3 नये मरीज मिले हैं तो मुंगेली में भी 3 नये कोरोना मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या अब करीब 529 पहुंच गयी है। जबकि 414 अभी अस्पताल में भर्ती है। 114 स्वस्थ्य होकर वापस घर लौट चुके हैं। हालांकि अभी स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल बुलेटिन का इंतजार है उसके बाद ही छत्तीसगढ़ में कुल मरीजों की संख्या की पुष्टि हो पायेगी।

Related Articles

Back to top button