छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार- छ ग माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं चालू, Covid काल के 2 साल बाद हो रही है ऑफ लाइन परीक्षा – cgtop36.com


कुश अग्रवाल पलारी – 12वी बोर्ड की वार्षिक परीक्षा आज से शुरू हो गई। इसे लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह था । आज की परीक्षा में कोविड प्रोटोकाल के अनुरूप ही परीक्षा ली जा रही है।वही छात्रों को आज 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जा रहा है जिससे छात्र आराम से प्रश्नपत्र पढ़कर तनाव रहित होकर परीक्षा दे सके।

read also छत्तीसगढ़ – शराब की कर रहे थे तस्करी,पुलिस ने 2 आरोपियों को धर दबोचा…

आज 12 वी विषय का पेपर था। हमने कुछ छात्रों से बात की जिसमे उन्होंने कहा कि पेपर दिलाने से पहले थोड़ा नर्वस थे लेकिन पेपर देखकर हमने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ पूरा प्रश्न हल किया।बता दे कि छ ग में कुल 2लाख 93 हजार परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे है।

कोविड काल को देखते हुए एग्जाम सेंटरों में भी वृद्धि की गई है जिससे स्थानीय छात्र बिना किसी परेशानी के इन सेंटरों में परीक्षा दे सके।वही अगर सुरक्षा व्यवस्था की अगर बात करे तो एग्जाम सेंटरों में पुलिस के जवानों की भी ड्यूटी लगाई गई है, जिससे कि किसी भी प्रकार का रुकावट या व्यवधान ना पड़े।



Related Articles

Back to top button