inh24छत्तीसगढ़देश विदेश

कोरोना संक्रमण तोड़ रहा रोज रिकॉर्ड, देश में कुल 5 लाख 67 हजार, जानिए छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के हाल

देश में कोरोनावायरस सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं कोरोनावायरस संक्रमण अपने पूरे चरम पर है। रोज तेजी से मरीज बढ़ रहे हैं तो ठीक भी हो रहे हैं। कोरोना संक्रमण में भारत में अब हर रोज नए रिकॉर्ड बन रहा है। बीते 24 घंटे में भारत में फिर 18 हजार 339 नए मामले सामने आए हैं। अब भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 5 लाख 67 हजार के पार पहुंच गई है।

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 5257 लोग संक्रमित हुए हैं। अब भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 5 लाख 67 हजार 536 हो गई है। कल महाराष्ट्र में 5257, तमिलनाडु में 3949, दिल्ली में 2084, तेलंगाना में 975, उत्तर प्रदेश में 681, आंध्र प्रदेश में 793, गुजरात में 626, पश्चिमी बंगाल में 624 मामले दर्ज किए गए हैं।

छत्तीसगढ़ की बात करें तो कल यहां कुल 101 कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए हैं। कल पहले 67 मामले आये थे उसके बाद देर रात 34 और नए मामले दर्ज किए गए। अब ग्रामीण क्षेत्रों से लगातार मामले छत्तीसगढ़ में बढ़ते जा रहें हैं।

दूसरी तरफ देश में अभी तक 5,67,536 मामले आ चुके हैं। इनमें से 3 लाख 35 हजार 271 मरीज अभी तक ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि 2 लाख 15 हजार 301 मरीज अभी भी एक्टिव हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 417 लोगों की मौत हुई है। अभी तक देश में 16,904 लोग दम तोड़ चुके हैं। इनमें से सर्वाधिक महाराष्ट्र में 7610 लोगों की मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button