देश विदेशमध्यप्रदेश

बाथरूम में नहा रही थी छात्रा तो चुपके से बनाया पड़ोसी ने वीडियो फिर वायरल करने की धमकी देकर करने लगा लगातार दुष्कर्म, महीनों तंग होने के बाद एक दिन छात्रा ने…

ग्वालियर जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां बाथरूम में नहा रही छात्रा का पड़ोसी ने धोखे से वीडियो बना लिया । इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं वारदात के बाद आरोपी छात्रा को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार शोषण करने लगा। अब जब छात्रा शोषण से तंग आ गई तो थाना पहुंची और मामले की शिकायत की।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। भितरवार थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय छात्रा ने शिकायत की है। कि जनवरी माह में वह अपने घर पर अकेली थी और बाथरूम में नहा रही थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला प्रमोद रावत छत के रास्ते आया और उसका नहाते समय वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ गलत काम किया।

घटना के बाद से ही आरोपी उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर शोषण कर रहा था। उसके प्रतारणा से तंग आकर छात्रा थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button