मनोरंजन

सलमान के राधे फ़िल्म के रिलीज होते ही बॉयकॉट की उठी डिमांड, ये है वजह

सलमान खान की फिल्म राधे के रिलीज होते ही बॉयकॉट करने की बात उठने लगी हैं। ट्विटर पर हैशटैग ‘राधे फिल्म का बहिष्कार करो’ दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। इसका विरोध करनेवालों में से कुछ को इसके हिंदू नाम से आपत्ति है, तो कुछ को सुशांत सिंह राजपूत की वजह से सलमान से नाराजगी है। देखा जाए तो एक बार फिर कुल मिलाकर इस ट्रेंड को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने ही हवा दी है।

वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो कि सलमान की इस फिल्म पर हिंदुओं की भावना को आहत करने का आरोप लगा रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि सलमान खान जानबूझ कर अपना फिल्मी नाम हिंदू देवताओं पर रखते हैं, लेकिन समर्थन हमेशा मुस्लिमों का करते हैं।

बता दें कि पिछले साल हुई सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही सलमान सुशांत के फैन्स के निशाने पर हैं। तीन हफ्ते पहले जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, तब भी ‘राधे’ का बहिष्कार करने की मांग ट्विटर पर उठी थी। हालांकि इस फिल्म के किसी सीन ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे हिन्दुओं की भावना आहत होती हो। ज्यादातर को फिल्म में सलमान खान का राधे नाम रखना रास नहीं आया है। कहा जा रहा है कि फिल्म की रिव्यू भी अच्छी नहीं आ रही है और फिल्म देखने के बाद सलमान खान के कई फैन्स भी उदास हुए हैं।

Related Articles

Back to top button