inh24छत्तीसगढ़

भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 37000 पार, अब तक हो चुकी इतनी मौत

भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों के आंकड़ों में लगातार बढ़त है। देशभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 37257 पर पहुंच गया है। मिली जानकारी के अनुसार 11 हजार लोग तो सिर्फ महाराष्ट्र के मुंबई और गुजरात के अहमदाबाद में संक्रमित हैं। भारत में लॉकडाउन के बावजूद संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

रोज के आंकड़ों के अनुसार संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। भारत में 1 मई को रिकॉर्ड 2391 लोग कोरोना वायरस महामारी की चपेट में आए हैं। इसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या 37257 पर पहुंच गई है। इनमें से 26009 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि 10021 कोरोना संक्रमित ठीक होकर घर जा चुके हैं। कोरोना वायरस महामारी से भारत में 1223 लोगों की मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button