मनोरंजन
Trending

वर्ल्ड रिकॉर्ड के बाद रामायण को अब यह चैनल करेगा प्रसारण, टीआरपी में न 1, दूरदर्शन पर 3 मई से श्रीकृष्ण

रामानंद सागर के बहुचर्चित धारावाहिक रामायण को कोरोना वायरस में लगे लॉक डाउन के बीच दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारित किया गया। प्रसारण के पहले ही हफ्ते में इसे दर्शकों का जो प्यार मिला वह काबिले तारीफ है। इस धारावाहिक में निभाए एक एक किरदारों ने फिर से अपने आप को लोगों के बीच पाया। धारावाहिक में अरुण गोविल ने राम, दीपिका चिखलिया ने सीता और सुनील लहरी ने लक्ष्मण का रोल निभाया था। इन सभी एक्टर्स ने फैंस के बीच अब अपनी खासी पहचान बनाई है।

रामायण के दर्शकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है कि अब यह धारावाहिक एक दूसरे चैनल पर फिर से प्रसारित होगा। एक वेबसाइट की खबर के अनुसार रामायण को स्टार प्लस चैनल फिर से प्रसारित करेगा। मिली जानकारी के अनुसार रामायण का प्रसारण 4 मई से शुरू किया जाएगा। इसका समय रात को 9:30 पर होगा। आपको बता दें कि रामायण में वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करते हुए टीआरपी में दुनिया भर में अपनी धाक जमाई है।

गौरतलब है कि रामायण के दूरदर्शन पर पुनः प्रसारण के साथ ही इस धारावाहिक ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। शो को जबरदस्त टीआरपी मिली तो वहीं एक-एक किरदारों को भारत में फिर से पहचाना जाने लगा। अभी रामायण के बाद उत्तर रामायण का प्रसारण दूरदर्शन पर हो रहा है यह भी काफी मशहूर है। बता दें कि रामायण के 16 अप्रैल का एपिसोड जो दुनिया भर में 7.7 करोड लोगों ने देखा, इस नंबर के साथ यह धारावाहिक एक दिन में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया।

रामायण के शुरू होते ही दूरदर्शन टीआरपी में नंबर वन पर पहुंच गया। थोड़े दिनों पहले ही प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने ट्वीट कर बताया कि 2015 से लेकर यह शो टॉप पर पहुंच गया था। आपको बता दें कि उत्तर रामायण के खत्म होने के बाद कल यानी 3 मई से दूरदर्शन पर श्री कृष्ण धारावाहिक का प्रसारण किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button