पूरी दुनिया में बीते दिनों नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को लेकर खबरों का बाजार गर्म था। कई खबरें एक साथ आरएसी कि वह जिंदा है या नहीं, गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, ब्रेन डेड हो चुका है। इन सभी बातों को आज विराम देते हुए किम जोंग उन सामने आ गए हैं।

एक सार्वजनिक कार्यक्रम में किम जोंग उन 20 दिन बाद पहली बार नजर आए हैं। 3 हफ्ते के बाद उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन शुक्रवार को अपनी बहन और अधिकारियों के साथ दिखाई दिए। स्थानीय मीडिया की तस्वीरों में किम जोंग उन अपनी बहन और अपने सलाहकार किम यो जोंग के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नजर आ रहे हैं, वह कारखाने का फीता काटते दिख रहे हैं।

नॉर्थ कोरिया के एक स्थानीय मीडिया के तस्वीरों में किम जोंग उन राजधानी के प्योंगयांग के पास सेनचोन में शुक्रवार को एक कारखाने के समारोह में शामिल होते दिखाए गए। तस्वीरों में दिख रहा है कि किम जोंग उन पहले की तरह ही फिट हैं और खिलखिला भी रहे हैं।



