inh24छत्तीसगढ़

राज्य पुलिस अकादमी परिसर चंदखुरी में कोरोना ब्लास्ट, जानें छत्तीसगढ़ का हाल

चंदखुरी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी परिसर में कोरोना विस्फोट हुआ है। चंदखुरी पुलिस अकादमी के अलावा CISF के माना स्थित परिसर, पुलिस मुख्यालय, रायपुर AIIMS और जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में भी कई संक्रमितों का पता लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक महिला प्रशासनिक अधिकारी के भी संक्रमण की चपेट में आने की खबर है। सभी को आइसोलेट कर दिया गया है।

Read Also – शादी के मंडप में दूल्हा दुल्हन को दोस्त ने दिया ऐसा गिफ्ट के दोनों हो गए शर्म से लाल, वायरल हो रहा वीडियो

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां 6 से अधिक लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनकी उम्र 30 से 34 साल के बीच है। शुक्रवार को ही अकादमी में 10वें और 11वें बैच का पासिंग आउट परेड हुई थी। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस आयोजन में शामिल हुवे थे।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 293, राजनांदगांव 60, बालोद 14, बेमेतरा 13, कबीरधाम 11, रायपुर 899, धमतरी 22, बलौदाबाजार 27, महासमुंद 21, गरियाबंद 2, बिलासपुर 279, रायगढ़ 364, कोरबा 268, जांजगीर-चांपा 142, मुंगेली 33, जीपीएम 10, सरगुजा 52, कोरिया 58, सूरजपुर 9, बलरामपुर 20, जशपुर 153, बस्तर 7, कोंडागांव 1, दंतेवाड़ा 9, सुकमा 34, कांकेर 10, नारायणपुर 0, बीजापुर 17, अन्य राज्य 0 कोरोना पॉजिटिव मिले।

Read Also – सब्जी विक्रेताओं की हड़ताल से आम जन को हो रही परेशानी, नागरिक मंच ने किया जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना के अब तक कुल 1017356 मरीज मिले हैं। जिसमें से 994063 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 9684 है। वहीं कोरोना से प्रदेश में अब तक कुल 13609 मौतें हो चुकी हैं।

कोरबा में 267 कोविड संक्रमितो की पहचान…174 पुरुष और 93 महिला शामिल…. करतला 03, कटघोरा ग्रामीण 59, कटघोरा शहरी 64, कोरबा ग्रामीण चार, कोरबा शहरी 118, पाली 16, पौड़ी उपरोडा 03.

बता दें कि रायपुर में एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। आज 899 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। वही आज तीन की मौत भी हुई है। पाजिटिविटी रेट भी बढ़कर 14 फीसदी के करीब पहुँच गया है।

Read Also – छत्तीसगढ़ बड़ी खबर – स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में चोरों ने की सेंध मारी, मचा हड़कंप

बीते कल प्रदेश में 44 हजार 773 नमूनों की जांच हुई। इस दौरान 2 हजार 828 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इस मान से प्रदेश की संक्रमण दर खतरे के निशान को पार कर 6.32% तक पहुंच गई है। सबसे अधिक 899 केस अकेले रायपुर के हैं। इनमें 72 की उम्र 1 साल से 18साल के बीच है। हालात ऐसे हैं कि प्रशासन ने 45 इमारतों को कंटेनमेंट जोन बना दिया है। गैर सरकारी संगठनों की मदद से सार्वजनिक स्थानों पर रोको-टोको अभियान शुरू हुआ है। इसके तहत स्वयंसेवक लोगों को मास्क पहने रहने और शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए कह रहे हैं।

Read Also –

आपको बता दें कि रायपुर में 5 लोगों की मौत हो चुकी। दूसरी लहर खत्म होने के बाद रायपुर में एक दिन में तीन लोगों की मौत का यह पहला मामला है। तीन मरीजों की कोरोना की वजह से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक तीनों को कोरोना के अलावा स्वास्थ्य संबंधी दूसरी परेशानियां भी थीं। इनको मिलाकर रायपुर में अब तक 3 हजार 146 लोगों की जान जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button