मुख्यमंत्री ने पवित्र रमजान माह के शुभारंभ पर लोगों को दी मुबारकबाद

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पवित्र रमजान माह के शुभारंभ के अवसर पर मुस्लिम समाज सहित आम जनता को मुबारकबाद दी है। बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि रमजान नेकियों, रहमतों और बरकतों का महीना है। बता दे कि यह महीना जहां देश और दुनिया के लिए प्यार एवं भाईचारे का पैगाम लेकर आता है, वहीं यह हमें आत्म- अनुशासन से जीवन जीने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि यह पवित्र महीना कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन की मुश्किल घड़ी में शुरू हो रहा है।
READ ALSO – सरगुजा – स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंगदेव ने की पत्रकारों से चर्चा, कोरोना संक्रमण पर बोले यह
उन्होंने कहा है कि समस्त मानव जाति के लिए प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम लेकर आने वाले इस महीने में हम सब मिलकर लोगों के स्वस्थ रहने, कोरोना महामारी से निज़ात और देश-प्रदेश की खुशहाली की दुआ करें। बता दे कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि रमजान का यह महीना प्यार, भाईचारा, रहमत और बरकत लेकर आए। उन्होंने अपील की है कि कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सभी घर पर ही रहे और सुरक्षित रहें। संकट के इस समय में लॉकडाउन और फिजिकल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए रमजान के महीने की इबादतें भी अपने-अपने घर में ही करें।



