inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ बड़ी खबर – स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में चोरों ने की सेंध मारी, मचा हड़कंप

रायगढ़ जिले से इस खबर आई है। यहां लैलूंगा शहर के बीचों बीच में स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया संचालित है। जहाँ हजारो आदमी का आवागमन है। बैंक परिसर चारों ओर सीसीटीवी केमरा से घिरा हुआ है फिर भी चोरों ने सेंध मारी की कोशिश की है।

बताया जा रहा है कि सामने में ही जनपद पंचायत है जहां का भी सीसीटीवी कैमरा को चोर चुरा कर ले गया। इसके साथ ही बैंक का बाहर का कैमरा को भी चुरा कर ले गए है । आपको बता दें कि लैलूंगा में ये पहली वारदात नही है । इसे पहले भी पंजाब नेशनल बैंक से सेंधमारी कर पैसा चुरा लिया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार बैंक को आम आदमी के लिए बंद कर दिया गया था। लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 20 रुपये नोट लगभग 1 लाख 20 हजार चोरी बताई जा रही है। जांच प्रक्रिया के कारण आज बाहरी व्यक्ति को बैंक आने जाने से रोका गया ।

Related Articles

Back to top button