छत्तीसगढ़

प्रशासन हुआ सख्त, अवैध निर्माण पर दूसरे दिन भी चला बुलडोजर.. |


रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके है. अब सत्ता में आई बीजेपी एक्शन मूड में है. रायपुर में प्रशासन सख्त मूड में नज़र आ रहा है. अवैध निर्माण पर आज दूसरे दिन भी बुलडोजर चलाया जा रहा है. जब्बार नाला वीआईपी तिराहा के पास अवैध रूप से बनाई दुकानें ढहा दी गई है.भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माण गिराए गए है. आज दिनभर सभी जोन में तोड़फोड़ के लिए विशेष दस्ता भी बनाया गया है.

read more- CG Police Transfer : ट्रेनी डीएसपी सहित 8 पुलिसकर्मी का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

बता दें जिले में बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. रायपुर और बिलासपुर दोनों जिलों में निगम का बुलडोजर चला है. बिलासपुर में अवैध चखना दुकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई देखने को मिला. 10 से ज्यादा अवैध चखना दुकानों को बुलडोजर की मदद से हटाया गया है. वहीं रायपुर में निगम के निर्देश पर चौपाटी पर कार्रवाई की गई है.



Related Articles

Back to top button