inh24
धान खरीदी के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस भाजपा आमने सामने
धान खरीदी के मुद्दे को लेकर मंगलवार को सीएम भूपेश बघेल ने सांसदों की बैठक बुलाई थी। जिसमें कांग्रेस के सांसद तो शामिल हुए लेकिन भाजपा के सांसद शामिल नहीं हुए।
छत्तीसगढ़ भाजपा ने यह कहते हुए इस बैठक का बहिष्कार कर दिया था कि उन्हें निमंत्रण नहीं मिला है लेकिन अब सरकार की ओर से सांसदों को भेजी गई सूचना पत्र को जारी किया गया है जिसमें सांसदों के कार्यालय से रिसीव होने की बात सामने आई है।

बता दें कि इससे पहले सीएम भूपेश ने पूर्व मुख्यमत्री पर आरोप लगाते हुवे कहा था कि डॉ रमन सिंह ने सांसदों को सर्वदलीय बैठक में आने से रोका है।




