inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला, पति द्वारा हत्या की आशंका

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के दुधावा थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक मुसुरपुट्टा गांव की रहने वाली महिला की लाश उसके घर में मिली है। महिला के सिर में किसी भारी चीज़ से वारकर उसकी हत्या की गई है।

Read Also – मुख्यमंत्री बघेल की सुरक्षा में सेंध, हैंगर में रखे हेलीकॉप्टर के सामने जोड़े ने कराया फोटो शूट, वायरल हुवा फोटो तो मचा हड़कंप

बताया जा रहा है कि हत्या के बाद से महिला का पति फरार है, जिसके चलते उस पर ही हत्या का शक पुलिस जता रही है। मुसुरपुट्टा की रहने वाली महिला कलावती को शनिवार की शाम आखिरी बार आसपास के लोगों ने देखा था। रविवार को जब महिला का पुत्र घर आया तो अपनी माँ को अचेत अवस्था के देखकर उसने अपने रिश्तेदारों को बुलाया। पुलिस को घटना की सूचना दी गई, महिला के सिर में चोट के निशान है। वहीं महिला का पति घटना के बाद से फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

Related Articles

Back to top button