जमकर ट्रोल हो रही फिल्म, लोगों को नहीं पसंद आए ‘आदिपुरुष’ के ये डायलॉग्स… |

Adipurush: हाल ही में रिलीज हुई प्रभास और कृति सेनन की फिल्म ‘आदिपुरुष’ सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के साथ-साथ काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। दर्शकों का कहना है कि ये फिल्म मॉर्डन जमाने की रामायण है। वहीं फिल्म देख चुके दर्शक इसके डायलॉग पर सवाल उठा रहे हैं। यूजर्स को प्रभास की एक्टिंग काफी पसंद आई,

लेकिन फिल्म के वीएफएक्स और कुछ डायलाॅग्स लोगों को निराश कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस फिल्म के डाॅयलाॅग्स को शेयर कर फिल्म को काफी ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स कह रहे हैं कि मॉडर्न रामायण के चक्कर में फैक्ट्स के साथ भी मेकर्स ने फैक्ट्स के साथ भी काफी छेड़छाड़ की है।

फिल्म के एक सीन में इंद्रजीत, बजरंग की पूंछ में आग जलाने के बाद कहते हैं – ‘जली ना अब और जलेगी..बिचारा जिसकी जलती है वही जानता है।’ इसके जवाब में बजरंग कहते हैं ‘कपड़ा तेरे बाप का…तेल तेरे बाप का..आग तेरे बाप की…तो जलेगी भी तेरे बाप की।’ लंका में आग लगाने से पहले ये डायलॉग बजरंग कहते हैं, जिसे सुनकर दर्शक काफी हैरान हैं।



