
छत्तीसगढ़ सरकार के हेलीकाॅप्टर की सुरक्षा व्यवस्था की कलई खुल गयी है जब राजधानी का एक जोड़ा हेलीकॉप्टर में फोटोशूट करावा रहा है। हालांकि जोड़ा कहां से हैं इस बात की पुष्टि नहीं हुई है पर फोटो वायरल होते ही अधिकारीयों में हड़कंप मचा गया है।
Read Also – छत्तीसगढ़ – हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की मौत से हड़कंप
बता दें कि हैंगर में रखे इस राजकीय विमान का इस्तेमाल फोटो शूट के लिए किया गया है। इस मामले में कांग्रेस प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा में सेंध का लगाने का आरोप लगाया है। बड़ी बात यह है कि यह फोटो शूट राजधानी के पुलिस लाइन के हैंगर में शासकीय विमान के खड़े रहने के दौरान किया गया है। जिसे स्वाभाविक तौर पर सुरक्षा में सेंध कहा जाए, तो अतिशयोक्ति नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पहतो में दिख रहे कपल का संबंध किसी बड़े नेता से हैं और उन्हें उनका रिश्तेदार बताया गया है, हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।



