inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – 7000 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, शिकायत पर ACB ने की बड़ी कार्यवाही

छत्तीसगढ़ आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो एवं भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो के निदेशक एवं पुलिस उप महानिरीक्षक आरिफ शेख के निर्देशन में एवं पंकज चन्द्रा, पुलिस अधीक्षक, एसीबी के दिशा निर्देश पर भ्रष्टाचार रोधी कार्यवाही के अंतर्गत आज एसीबी बिलासपुर की टीम द्वारा ग्राम करंगजोरी, पोस्ट करंगपाली व तहसील बरमकेला, जिला रायगढ़ में पदस्थ पटवारी युधिष्ठिर पटेल को 7000/रूपये की नगद राशि रिश्वत के रूप में लेते हुए रंगे हाथो पकड़ा गया।

Read Also – 12 साल से फर्जी अंकसूची से नौकरी कर रहा था शिक्षाकर्मी और युवक से नौकरी लगाने के नाम पर डकार गए 3.5 लाख

मामले में प्रार्थी के जमीन का पट्टा बनवाने, प्रमाणीकरण करने एवं ऑनलाईन रिकार्ड दुरुस्त कराने के लिए ग्राम करंगजोरी, पोस्ट करंगपाली व तहसील बरमकेला, जिला रायगढ़ में पदस्थ पटवारी युद्धिष्ठिर पटेल ने प्रार्थी से 11000/-रू. की मांग की गई थी। जो बातचीत पर 9000/-रू. रकम देना तय हुआ। प्रार्थी द्वारा 2000/-रू. दियेजा चुके थे शेष रकम 7000/- नहीं देने तथा कार्यवाही कराये जाने के आशय से प्रार्थी द्वारा एसीबी बिलासपुर में शिकायत की गई थी। शिकायत की तस्दीक की गई। शिकायत सही पाया गया।

Read Also – छग ब्रेकिंग – खेत में घुसा विशालकाय मगरमच्छ तो ग्रामीणों में मची दहशत, नहीं किया जा सका रेस्क्यू

एसीबी, बिलासपुर की टीम द्वारा जाल बिछाकर आरोपी से 7000/-रू की राशि रिश्वत लेते गवाहों के समक्ष आज रंगे हाथ पकड़ा गया है। आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 का कायम कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायिक रिमांड पर भेजी जा रही है।

Related Articles

Back to top button