inh24छत्तीसगढ़

रायपुर – हालात की गंभीरता को समझें लोग, इसलिए बाजारों – गलियों में पैदल घूम रहे कलेक्टर

छत्तीसगढ़ में कोरोना तेजी से बढ़ते जा रहा है प्रदेश में रोजाना औसतन ढ़ाई हजार नए मरीज पूरे राज्य में मिल रहे हैं और संक्रमितों का कुल आंकड़ा एक लाख तीस हजार के पार जा पहुंचा है। गनीमत यह है कि राज्य में मरीजों की स्वस्थ्य होने की दर बेहतर है, जिसके चलते एक लाख से ज्यादा मरीज अब स्वस्थ्य हो चुके हैं, लेकिन एक हजार से ज्यादा लोगों को अब तक इस बीमारी की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी है। सबसे ज्यादा खराब हालात सघन आबादी वाले रायपुर शहर में हैं।

कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन ने रायपुर नगर निगम क्षेत्र की कई बस्तियों का औचक निरीक्षण कर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किए जा रहे उपायों एवं एक बड़े अभियान के तहत घर-घर जाकर संभावित मरीजों के चिहांकन के लिए तैनात सर्विलेंस टीम की गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान अभियान के नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत के सीइओ डॉ. गौरव कुमार सिंह भी साथ थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चंगोराभाठा स्थित राशन दुकान में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होने पर संबंधित क्षेत्र के फूड इंस्पेक्टर एवं सहकारी खाद्यान्न वितरण केंद्र के सेल्समैन को निलंबित करने का आदेश दिया है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चंगोराभाठा की रिहायशी बस्तियों सहित कोरोना संक्रमण से प्रभावित रहे वॉलफोर्ट सिटी के कई घरों पर जाकर निवासियों से बातचीत कर उनसे कहा है कि कोरोना के संभावित लक्षण महसूस होने पर सर्विलेंस टीम को इसकी पूरी एवं सही जानकारी दें.

बता दें की यहां अब तक कुल 36235 लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं और 468 लोगों ने जान गंवाई है। सरकार अपनी ओर से संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए लॉकडाउन जैसे प्रयास कर रही है, लेकिन इसकी भी एक सीमा है। अभी अनलॉक की प्रक्रिया चल रही है और बाजारों को खोला गया है, लेकिन कुछ सावधानियां बरत कर संक्रमण को रोका जा सकता है। कोविड गाइड लाइन में जिन नियमों के पालन के निर्देश दिए गए हैं, उनका मैदानी स्तर पर कितना पालन हो रहा है, यह देखने के लिए जिले के कलेक्टर खुद शहर की गलियों और बाजारों में निकल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button