inh24छत्तीसगढ़

छग बिग ब्रेकिंग – आदिवासी आश्रम के 7 बच्चे जहरीले फल खाकर झुलसे, हाथों में जगह जगह जख्म, अधीक्षक रहते हैं गायब

जशपुर जिले में आदिम जाति कल्याण विभाग व्दारा संचालित पहाड़ी कोरवा बालक आश्रम रंगपुर के 7 बच्चे जंगल की जहरीली वनस्पति का दुष्प्रभाव से झुलस गए हैं. बेहतर उपचार का अभाव से इन
बच्चों के हाथ जल कर कई जगह जख्म हो गए हैं.

जशपुर जिले में आदिम जाति कल्याण विभाग के छात्रावास और आश्रम स्कूलों में कड़ी देखरेख और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाने के कड़े निर्देश के बाद भी यंहा लापरवाही का सिलसिला बंद नहीं हो रहा है.

बगीचा विकास खंड में 50 नन्हे बच्चों के इस आश्रम स्कूल में अधीक्षक की अनुपस्थिति के दौरान भृत्य व्दारा ही देखरेख की जाती है. तीन दिन पहले हुये इस हादसे के बाद अभी तक घायल बच्चों का उपचार नहीं हो पाया है.

यंहा पदस्थ भृत्य ने बताया कि आश्रम अधीक्षक अक्सर गायब रहने से बच्चों की देख रेख में काफी कठिनाई होती है. जंगल की जहरीली वनस्पति से घायल बच्चों के परिजनों को सूचना देकर स्थानीय स्तर पर इलाज कराया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button