बिजनेस

कोरोना का कहर जारी, खुलते ही गिरा शेयर बाजार, इतने अंक की हुई गिरावट

शेयर बाजारों पर कोरोना का कहर जारी है. सोमवार को भारतीय शेयर बाजार भी खुलते ही धड़ाम हो गए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स करीब 1000 अंकों की भारी गिरावट के साथ 33,103.24 पर खुला. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 9,587.80 पर खुला। आज सुबह 9.34 बजे तक सेंसेक्स 2178 अंक टूटकर 31,925 पर पहुंच गया. इसी तरह, निफ्टी 518 अंक टूटकर 9,437.00 पर पहुंच गया।

बता दें कि दुनियाभर में कोरोना वायरस खतरनाक रूप ले चुका है. इस वजह से ग्‍लोबली शेयर बाजारों में भी गिरावट का दौर जारी है.सप्‍ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भी सेंसेक्‍स और निफ्टी 10 फीसदी से अधिक लुढ़क गया और इस वजह से 45 मिनट के लिए ट्रेडिंग रोकनी पड़ी. मतलब ये क‍ि इस दौरान शेयर बाजार में कारोबार नहीं हुआ।

गौरतलब है कि रोक की अवधि खत्‍म होने के बाद सुबह 10.20 बजे एक बार फिर शेयर बाजार में ट्र‍ेडिंग शुरू हुई. इसके बाद से सेंसेक्‍स और निफ्टी में जबरदस्‍त उतार-चढ़ाव दिखा. कारोबार के अंत में सेंसेक्‍स 1325 अंक यानी 4.04 फीसदी की बढ़त के साथ 34,103.48 अंक पर बंद हुआ. निफ्टी की बात करें तो ये 365.05 (3.81%) अंक की बढ़त के साथ 9,955.20 अंक पर रहा।

इस दरम्यान सबसे अधिक बढ़त एसबीआई के शेयर में दर्ज की गई. ये शेयर करीब 14 फीसदी बढ़त के बाद बंद हुए. इस बीच, शेयर बाजार की गिरावट पर सरकार की ओर से पहली बार बयान आया है. मुख्‍य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्‍यम ने कहा कि कोरोनो वायरस के अलावा वैश्विक कारकों के कारण बाजार में प्रतिक्रिया हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button