सोना-चांदी के भाव में आई भारी गिरावट, जाने आज क्या है दाम
देशभर के सर्राफा बाजार में बुधवार को 24 कैरेट सोना 266 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 51188 रुपये पर खुला और बाद में 344 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 51110 रुपये पर बंद हुआ। वहीं चांदी में सुबह भारी गिरावट देखी जा रही थी। सर्राफा बाजार में चांदी का हाजिर भाव 2053 रुपये गिरकर 62541 रुपये पर खुला। शाम को इसकी कीमत में थोड़ी मजबूती आई और अंत में यह 1520 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती होकर 63074 रुपये पर बंद हुई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 26 अगस्त 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे.
READ ALSO,,Petrol Diesel Price – पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी जारी, जानिए आज क्या है भाव
26 अगस्त का फाइनल रेट
धातु 26 अगस्त का रेट (रुपये/10 ग्राम) 25 अगस्त का रेट (रुपये/10 ग्राम)
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 51110 51454 -344
Gold 995 (23 कैरेट) 50905 51248 -343
Gold 916 (22 कैरेट) 46817 47132 -315
Gold 750 (18 कैरेट) 38333 38591 -258
Gold 585 ( 14 कैरेट) 29899 30101 -202
Silver 999 63074 Rs/Kg 64594 Rs/Kg -1520 Rs/Kg
हाजिर मांग के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी
मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की, जिससे वायदा बाजार में बुधवार को सोना 84 रुपये की तेजी के साथ 51,008 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने में डिलीवरी सोना अनुबंध की कीमत 84 रुपये यानी 0.16 फीसद की तेजी के साथ 51,008 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 15,726 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.18 फीसद की तेजी के साथ 1,926.60 डॉलर प्रति औंस हो गया।
सर्राफ बाजार में सोने-चांदी का सुबह का रेट
धातु 26 अगस्त का रेट (रुपये/10 ग्राम) 25 अगस्त का रेट (रुपये/10 ग्राम)
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 51188 51454 -266
Gold 995 (23 कैरेट) 50983 51248 -265
Gold 916 (22 कैरेट) 46888 47132 -244
Gold 750 (18 कैरेट) 38391 38591 -200
Gold 585 ( 14 कैरेट) 29945 30101 -156
Silver 999 62541 Rs/Kg 64594 Rs/Kg -2053 Rs/Kg
बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन दिल्ली के मीडिया प्रभारी राजेश खोसला के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। खोसला कहते हैं कि सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में मामूली अंतर होता है।
चांदी वायदा कीमतों में तेजी
वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की कीमत 195 रुपये की तेजी के साथ 64,202 प्रति किग्रा हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 195 रुपये अथवा 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 64,202 रुपये प्रति किग्रा हो गयी जिसमें 8,070 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि सकारात्मक घरेलू रुख के कारण कारोबारियों की ताजा लिवाली से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 26.60 डॉलर प्रति औंस हो गई।
सोने के हाजिर भाव में गिरावट की वजहें
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम गिरकर 1920 डॉलर प्रति औंस के नीचे आ गए हैं। अच्छे आर्थिक आंकड़ों की वजह से अमेरिकी डॉलर में मज़बूती लौटी है। वहीं अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी, कोरोना के इलाज की उम्मीद और अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड डील की संभावना ने सोने पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। इसी वजह से सोने के रेट गिर रहे हैं।

