inh24छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल ने मंत्रियों की बुलाई विधानसभा में आपात बैठक

रायपुर. विधानसभा में ही सीएम भूपेश बघेल ने मंत्रियों की आपात बैठक बुलाई है। बता दें कि बृहस्पति सिंह मामले में आज मंत्री टीएस सिंहदेव सदन छोड़कर चले गए। सदन से बाहर जाने से पहले उन्होंने भावुक होकर कुछ बातें कही। उन्होंने सदन में कहा कि – मैं भी एक इंसान हूं मेरे चरित्र के बारे में सब जानते हैं। शायद कुछ छिपा हुआ है जिसे अब सामने लाने की कोशिश की जा रही है। मैं नहीं समझता हूँ कि मेरी स्थिति ऐसी है कि जब तक शासन की ओर से इस पर स्पष्ट जवाब ना आ जाए मैं इस पवित्र सदन में रहना उचित नहीं समझता।

Read also – सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर की ठगी, लाखो रूपये की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार जानें पूरा मामला…

Related Articles

Back to top button