छत्तीसगढ़
छग ब्रेकिंग – गणेश विसर्जन के दौरान दो लोगों की तालाब में डूबने से मौत
बिलासपुर – गणेश विसर्जन के दौरान जिले के रतनपुर और तोरवा थाना इलाके में एक बड़ी घटना हो गई. गहरे पानी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई. मौत की पुष्टि अस्पताल में डॉक्टरों ने की है.गौरतलब है कि आज से गणपति वसर्जन का सिलसिला भी शुरू हो गया है जो कुछ दिनों तक चलेगा.
read also,,ब्रेकिंग – नीट-जेईई के एग्जाम पर लगा लाखों का सट्टा, 38 लाख के साथ 7 लोग गिरफ्तार
दो लोगों के डूबने की जानकारी जब तालाब के पास मौजूद लोगों को हुई तो वे दौड़कर आएं और दोनों को बाहर निकला. इसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत करार दे दिया. फिलहाल पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है.




