देश में लगातार पंडितों और पुजारियों की घटनाये सामने आती है पर अब हत्या जैसी जघन्य वारदात को अंजाम बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला तमिलनाडु का है जहां के मुसनीश्वर मंदिर के एक पुजारी की अज्ञात हमलवारों ने मंदिर परिसर में घुसकर डंडों और अन्य हथियारों से पीट पीटकर बेहद क्रूरता से हत्या कर दी।
Read Also – भिलाई – प्रेमी जोड़े को जहर खिलाकर भाइयों ने की हत्या फिर जला दिए शव, भागकर की थी शादी
बता दें कि इससे पहले राजस्थान में जमीन विवाद में पुजारी को जिंदा जला दिया गया था। पुलिस ने बताया कि मृतक पुजारी की पहचान जी.मुथुराजा के रूप में हुई है जो अंधराकोट्टम हैमलेट के निवासी थे। पुलिस ने बताया कि अज्ञात हमलावरों का एक समूह मंदिर परिसर में घुस गया और उन्होंने पुजारी को डंडों और अन्य हथियारों से लगातार मारना शुरू कर दिया जिससे पुजारी की वही पर मौत हो गई।
गौरतलब है कि तमिल के पुरातसी महीने के चौथे शनिवार के मौके पर मंदिर में बड़ी संख्या में भगवान के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु इस निर्मम हत्या को देख घबरा गए और सुरक्षित स्थानों की तरफ भागने लगे। हमलावर पुजारी की बेहरमी से हत्या करने के बाद आसानी से फरार हो गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही मदुरै शहर के पुलिस उपायुक्त आर.शिव प्रसाद मंदिर पहुंचे और उन्होंने मामले की पूछताछ की। बाद में पुजारी के शव को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के लिए राजाजी अस्पताल भेज दिया गया।
Read Also – क्या आधार कार्ड में आपके घर का पता है गलत या फिर गया है बदल तो ऐसे करें चुटकियों में अपडेट
पुलिस के अनुसार थोड़े महीने पहले मंदिर परिसर में आयोजित कान छिदवाने की रस्म के दौरान पुजारी मुथुराजा और एक समूह के बीच झगड़ा हुवा था उसी के बदला लेने के लिए शायद पुजारी की हत्या कर दी गई है। अन्ना नगर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




